घूमना फिरना

छुट्टियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन पांच जगहों की जरूर करें सैर, यादगार रहेगा सफर

शेयर करने के लिए धन्यवाद

खूबसूरत और नई-नई जगहों पर घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। छुट्टियों में अक्सर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो ज्यादा सोचिए मत, बस पसंदीदा जगह घूम आइए। हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका सफर जरूर यादगार रहेगा। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में…

मैसूर 

    यह कर्नाटक के बड़े शहरों में से एक है, जो पर्यटन की दृष्टि से पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जो घूमने लायक हैं और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इसमें मैसूर पैलेस, श्रीरंगपट्टनम, मैसूर जू, रेलवे म्यूजियम और महाराजा महल आदि प्रमुख हैं। खूबसूरती की वजह से ही इस मैसूर को ‘पर्यटकों का स्वर्ग’ भी कहा जाता है।

जोधपुर 

राजस्थान का यह शहर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मंदिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां स्थित मेहरानगढ़ किला तो विश्व प्रसिद्ध है। इस किले को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे ‘नीली नगरी’ के नाम से भी जाना जाता था। मेहरानगढ़ किला राजस्थान के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है। अगर आप कभी जोधपुर जाएं तो इस किले की सैर जरूर करें।

पचमढ़ी

    मध्य प्रदेश में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। करीब एक हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस शहर को प्राकृतिक सुंदरता के कारण ‘सतपुड़ा की रानी’ भी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन प्राचीन गुफाओं और जलप्रपातों के लिए भी जाना जाता है। यहां रजत प्रपात, बी फॉल, हांडी खोह, जटाशंकर गुफा और पांडव गुफा घूमने लायक जगहें हैं।

पालमपुर

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन और पर्यटक स्थल है। यहां के हरे-भरे चाय के बागान, प्राचीन मंदिर और धौलाधार पर्वत, आपके सफर को यादगार बना सकते हैं। अगर आप कभी हिमाचल प्रदेश घूमने जाएं, तो पालमपुर का खूबसूरत नजारा देखने जरूर जाएं।